सिहुंता (चंबा)। भाजपा मंडल भटियात अध्यक्ष पद पर चुन्नी लाल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। मंडलाध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार को गरनोटा में बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रदीप अवस्थी ने की। इसमें स्थानीय विधायक विक्रम सिंह जरयाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें चुन्नी लाल को मंडलाध्यक्ष चुना गया।
इससे पहले भी चुन्नीलाल भाजपा मंडल भटियात के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी कुशल कार्यप्रणाली के चलते अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर नानक चंद वर्मा, महामंत्री बलदेव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजलाल शर्मा, सचिव वीरभान, कार्यालय सचिव रतन चौहान, प्यारे लाल डोगरा, विशन दास धीमान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश्वरी और सपना जरियाल मौजूद रहीं।