फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चोहरूंई गांव आज भी सड़क सुविधा से कोसों दूर

Wed, 14 Jan 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार का चोहरूंई गांव आजादी के 78 साल बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। आज भी इस गांव के लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीण पवन कुमार, राज कुमार, सुनील, योग, अनिल और जोगिंद्र ने बताया कि सदर विधायक से वे कई बार सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। जहां लोग आधुनिक युग से जुड़ रहे हैं तो वहीं इस गांव के लोग अभी तक सड़क सुविधा को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में यदि कोई बीमार हो जाए तो पहले उसे एक किलोमीटर पालकी या पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। उसके बाद ही उसे एंबुलेंस या अन्य वाहन की सुविधा मिलती है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव को जल्द से जल्द सड़क से जोड़ा जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया कि गांव के लिए सड़क बनाने को लेकर जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें