फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महज पांच किलोमीटर सफर के बाद हांफी बस

Wed, 14 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सुंडला से डलहौजी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चंबा डिपो की बस भलेई नाला के पास खराब हो गई। बस के रास्ते में खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस महज पांच किलोमीटर का सफर तय करने के बाद तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में ही बंद हो गई।
विज्ञापन

बस के बंद होते ही यात्री सड़क के किनारे फंस गए। करीब आधे घंटे तक यात्रियों ने दूसरी बस का इंतजार किया, लेकिन निगम की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की तो यात्रियों को मजबूरन निजी बसों और अन्य साधनों से सफर करना पड़ा।
बस में सवार यात्री सुरेश कुमार, दलीप कुमार, धर्म सिंह, योग राज, चंपा देवी, सुमन कुमारी और उर्मिला ने बताया एचआरटीसी की बसें आए दिन रास्ते में खराब हो रही हैं। वे समय पर घर पहुंचने के लिए सरकारी बस पर भरोसा करते हैं, लेकिन हर बार परेशानी ही मिलती है। सुबह 8:30 बजे बस अचानक बंद हो गई, बच्चों और बुजुर्गों को सड़क के किनारे खड़ा रहना पड़ा। अगर समय पर दूसरी बस आ जाती तो इतनी दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खटारा बसों को लंबे रूटों पर भेजना यात्रियों की जान से खिलवाड़ है। एचआरटीसी को पहले बसों की सही तरीके से जांच करनी चाहिए। परिवहन निगम से मांग है कि पुरानी बसों को तुरंत हटाकर सुरक्षित और बेहतर बसों की व्यवस्था की जाए। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि ठंड के चलते बस में तकनीकी खराबी के चलते ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। मेकेनिक को बस की मरम्मत के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें