चौगान नंबर तीन में जहां गाड़ियों को पार्किंग के लिए जगह दी गई है, वहां पर कई महीनों से बाहर के व्यापारी अपनी दुकानें सजा कर बैठे हैं। परंतु उनके खिलाफ नगर परिषद कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बात को लेकर हटाए गए रेहड़ी फड़ी धारकों में भारी रोष है।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, मनोज कुमार, धीरज, धर्मपाल, किशोर, कुलदीप, देश राज और नरेंद्र ने कहा कि प्रशासन को एक तरफा कार्रवाई नहीं करनी चाहिएा थी। शहर में करीब 100 रेहड़ी फड़ी वाले बिना परमिट के अपना सामान बेच रहे हैं। परंतु नगर परिषद द्वारा सिर्फ बीस रेहड़ी फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जबकि पार्किंग चौगान में बिना परमिट की सजी रेहड़ियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पार्किंग चौगान में किसी को भी रेहड़ी लगाने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है। अगर वहां पर बिना अनुमति के रेहड़ी लगाकर कोई बैठा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।