फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मैहला में पहना गद्दी समुदाय का पारंपरिक चोला-डोरा

Thu, 05 Nov 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मैहला प्रवास के दौरान गद्दी समुदाय की संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान जताते हुए पारंपरिक चोला-डोरा धारण किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों की भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री ने गद्दी समुदाय की पारंपरिक वेशभूषा पहनी। इस दौरान उन्हें चोला और डोरा भेंट किया गया। चोला-डोरा भरमौर और चंबा के गद्दी समुदाय की विशिष्ट पहचान है। पुरुषों के पारंपरिक पहनावे में लंबा ऊनी चोला, कमर पर बांधा जाने वाला डोरा, ऊनी टोपी या पगड़ी और पट्टू शामिल हैं। मुख्यमंत्री का यह अंदाज स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें