फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वादों की धूल में दबे चंबा के वीरों के अध्याय

Sat, 25 Jul 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल युद्ध में चंबा के तीन वीरों ने दिया था सर्वोच्च बलिदान, 27 साल बाद भी घोषणाएं अधूरी
विज्ञापन

सड़क, स्कूल के नामकरण, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और रोजगार जैसी सुविधाएं देने की हुई थीं घोषणाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कारगिल की बर्फीली चोटियों पर चंबा के तीन वीरों ने अपने लहू से देश की विजयगाथा लिख दी। तिरंगे में लिपटकर लौटे इन सपूतों की शहादत आज भी जिले के लिए गर्व का विषय है लेकिन 27 साल बाद भी उनके परिवारों के दरवाजे उन घोषणाओं की राह देख रहे हैं जो सम्मान के रूप में की गई थीं।
कारगिल विजय दिवस पर पूरा देश बलिदानियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता है। चंबा भी आशीष थापा, खेम राज और ओम प्रकाश को गर्व से याद करता है। सैनिक कल्याण कार्यालय के अनुसार कारगिल युद्ध के दौरान जिले के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद आशीष थापा 5/4 गोरखा राइफल्स, शहीद खेम राज 3 पंजाब रेजीमेंट और शहीद ओम प्रकाश डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे।
विज्ञापन

सरकार ने बलिदानियों के परिवारों को सड़क, स्कूल का नामकरण, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और रोजगार जैसी कई सुविधाएं देने की घोषणाएं की गई थीं लेकिन करीब 27 वर्ष बाद भी अधिकांश वादे अधूरे हैं। परिजन आज भी इन घोषणाओं के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ जगह केवल औपचारिकताएं पूरी हुईं जबकि कई घोषणाएं कागजों में ही सिमटी रहीं। बकलोह के आशीष थापा के नाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घटासनी को आशीष थापा का नाम दिया गया। गोला निवासी खेम राज के नाम पर कोई घोषणा पूरी नही हो पाई है। खरगट निवासी ओमप्रकाश का परिवार बद्दी शिफ्ट हो गया है।

सैनिक कल्याण कार्यालय इस बार 26 जुलाई से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार शहीदों की वीरगाथा पर आधारित विशेष स्टॉल लगाएगा। यहां युवाओं और आम लोगों को कारगिल युद्ध तथा चंबा के तीनों शहीदों के अद्वितीय बलिदान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


कार्यकारी उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय कैप्टन तिलक राज वर्मन ने बताया कि शहीदों के गांवों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कारगिल विजय दिवस देशवासियों को वीर सैनिकों के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा का स्मरण कराता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें