फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमेरा चरण तीन के विस्थापित क्रमिक भूख हड़ताल पर

Fri, 19 Feb 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चमेरा चरण तीन के निर्माण से विस्थापित हुए मौखरी गांव के बाशिंदों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए उपतहसील कार्यालय धरवाला के बाहर अपनी क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भूख हड़ताल पर ललित ठाकुर, देवी लाल, रमेश शर्मा, अजीत कुुमार व अजय कुमार बैठे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे जिप सदस्य ललित ठाकुर ने बताया कि चमेरा चरण तीन की सर्ज साफ्ट की टनल से पानी का रिसाव होने से मौखरी,  सुगाड़ी, चूड़ी पुल व डाकखाना गांव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिसके कारण गांव के लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को एनएचपीसी द्वारा मात्र दो कमरों का किराया देकर अपना पल्ला  झाड़ा जा रहा है। ग्रामीणों को अपने मवेशी व घरेलू सामान रखने के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। जिन लोगों की दुकानें पानी के रिसाव से बर्बाद हुुई हैं, उन लोगों का रोजगार बंद हो चुका है।

एनएचपीसी द्वारा उन लोगों को कोई भी राहत प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में विस्थापित परिवार के एक सदस्य को अस्थायी रोजगार दिया गया था। उन्हें भी नौकरी से निकाल दिया गया है। जिसके कारण प्रभावित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित लोगों की मांगो को पूरा नहीं किया जाता है। तब तक यह क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस  मौके पर राकेश शर्मा, श्रवण कुमार, देवी लाल, मुंशी राम, सुनील कुमार, चीनो  देवी, ओम प्रकाश, सुरेश शर्मा, कौशल्या, संजीव कुमार, राज सिंह और प्यार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें