संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत मौड़ा और सालवा के दर्जनों गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। बंदोखी से थलोगा तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पांच किमी लंबी सड़क बनाई जा रही है। इसका कार्य भी शुरू हो गया है।
इसके लिए विभाग के पास पांच करोड़ रुपये की धनराशि पहुंच चुकी है। विभाग ने टेंडर करवाकर ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार जताया है।
ग्रामीण हरी सिंह, तेज राम, कन्हैया लाल, प्रकाश चंद, डोगरू राम, तिलक राज, रेखा कपूर और नरेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत मौडा और सालवां के दर्जनों गांव सड़क सुविधा से वंचित थे।
इसकी वजह से ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ती थी। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्रामसभा में भी प्रस्ताव पास किए। मगर इन प्रस्तावों पर कोई गौर नहीं फरमाया गया।
हाल ही में पंचायत के लोगों ने सीएम जयराम ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष से उपरोक्त सड़क की मांग की थी। इसके परिणाम स्वरूप उपरोक्त सड़क का कार्य शुरू हो गया है।
इनसेट
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पांच करोड़ की धनराशि विभाग के पास पहुंच गई है। विभाग ने टेंडर करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।