फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातिय क्षेत्र पांगी में होम गार्ड जवान निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में होमगार्ड का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। जवान का कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है। कुछ दिन पहले यह जवान टैक्सी से पांगी आया था। यहां पर ट्रैजरी कार्यालय में इसकी ड्यूटी लगी है, जिस टैक्सी में वह आया उसका चालक बरौर में कोरोना पॉजिटिव निकली महिला के संपर्क में आया था।
विज्ञापन

इसे सांझी नाला में रोककर क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके सैंपल भी लिए गए हैं। चालक के साथ होम गार्ड जवान और अन्य लोगों के भी सैंपल एकत्रित किए गए। इसमें होमगार्ड के जवान को छोड़कर कर अन्य सभी लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस से कोरोना पॉजिटिव को चंबा भेजा जा रहा है।
यहां पर उसे उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा। बीएमओ पांगी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि पांगी में होमगार्ड का जवान कोरोना पॉजिटिव निकला है। हालांकि उसका यात्रा इतिहास नहीं है। इसकी पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें