फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चूड़ियों की खनक से गुलजार हुआ चंबा बाजार

Fri, 23 Oct 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर खरीददारी महिलायें : संवाद
विज्ञापन
29 अक्तूबर को करवाचौथ, पहली पूजा को यादगार बनाने में जुटीं नवविवाहिताएं
विज्ञापन

सुहागी, शृंगार सामग्री, कपड़ों और फैनी की खरीदारी तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करवाचौथ से पहले चंबा बाजार में खरीदारी के रंग चढ़ने लगे हैं। कहीं महिलाएं अपनी पसंद की चूड़ियां चुन रही हैं तो कहीं सुहागी और शृंगार सामग्री की दुकानों पर रौनक है।
29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले पर्व के लिए महिलाएं अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। कपड़ों और शृंगार के सामान के साथ फैनी व मिठाइयों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं में खास उत्साह है। वे इस दिन को यादगार बनाने के लिए पारंपरिक परिधानों, चूड़ियों और शृंगार के सामान का चयन कर रही हैं। कई महिलाएं व्रत से पहले ही खरीदारी पूरी करने में जुटी हैं, ताकि त्योहार के दिन किसी तरह की भागदौड़ न करनी पड़े।
विज्ञापन

महिलाओं सरोज देवी, कांता देवी, काजल देवी, सपना देवी, निशा देवी और रीना देवी ने बताया कि करवाचौथ को लेकर उन्हें एक माह पहले से ही उत्साह रहने लगता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की तैयारियां वे पहले से शुरू कर देती हैं। इन दिनों बाजार से सुहागी, कपड़े और शृंगार का सामान खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ सामान महंगा जरूर हुआ है, लेकिन पर्व की खुशी के बीच खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें