फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-लंगेरा मार्ग पर तीसरे दिन भी यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चंबा-लंगेरा मार्ग यातायात के लिए तीसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया। हालांकि, लोनिवि के कर्मचारी मार्ग को बहाल करने में मौके पर डटे हुए हैं लेकिन, सोमवार को हुए भूस्खलन से सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। इसकी वजह से विभाग की लेबर को मार्ग बहाल करने में देरी हो रही है। बुधवार को मजदूरों ने रस्सी के सहारे खाई में उतरकर डंगा लगाने का कार्य किया। कैला मोड़ के पास भूस्खलन होने से बंद मार्ग से बीस पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। छोटे वाहन वाया डलूणी होकर आवाजाही कर रहे हैं। जबकि, बड़े वाहनों को वाया हुट्टा होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे चालीस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर लोगों को तय करना पड़ रहा है। कैला से सलूणी जाने वाले लोगों को अपना सफर पैदल या निजी वाहनों में तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा कुछ बसें कैला से सवारियों की अदला-बदली करके व्यवस्था कर रही हैं। सबसे ज्यादा परेेेशानी ग्राम पंचायत आयल, बणंतर, चीह, पंझेई, हिमगिरी और खडजौता के लोगों को हो रही है। पहले ये लोग वाया बरोटी होकर जाते थे लेकिन अब उन्हें वाया हुट्टा होकर जाना पड़ रहा है। बुधवार को जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ कैला में जाकर मुआयना किया और अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि मार्ग को बहाल के लिए विभाग युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है। जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें