फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-जोत मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
चार फीट बर्फबारी से बंद पड़े चंबा-जोत मार्ग को लोनिवि ने छोटे वाहनों के लिए किया बहाल। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चार फीट तक बर्फबारी होने से बंद पड़े चंबा-जोत मार्ग को लोनिवि ने छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। शुक्रवार शाम छह बजे छोटे वाहनों की आवाजाही मार्ग पर सुचारु कर दी गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो गया था। कई सैलानी भी जोत में फंसे हुए थे। इसे देखते हुए लोनिवि मंडल चंबा ने तीन जेसीबी मशीनों के साथ-साथ दर्जनों मजदूरों को सड़क से बर्फ हटाने के कार्य में लगाया।
विज्ञापन

सुबह से लेकर देर शाम तक मार्ग बहाली का कार्य लगा रहा। इसके चलते रिकॉर्ड तोड़ समय में उपरोक्त मार्ग को बहाल करने में सफलता मिली है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता और उनकी टीम को बधाई दी है। अब लोग चंबा से जोत तक छोटे वाहनों में सवार होकर आवाजाही कर पाएंगे। इसके अलावा वहां फंसे सैलानियों सहित अन्य लोगों ने भी राहत की सांस ली है। सड़क से बर्फ हटाने का कार्य निरंतर जारी है। जल्द ही विभाग इसे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी बहाल कर सकता है।
स्थानीय लोगों को इतनी कम समयावधि में इस मार्ग के खुलने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन, लोनिवि ने नामुमकिन कार्य को पूरा करके लोगों को राहत पहुंचाई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चंबा-जोत मार्ग भारी बर्फबारी की वजह से बंद पड़ा हुआ था। इसे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग को जल्द बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें