फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा डिपो को दो साल से इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा डिपो को दो साल से इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार
विज्ञापन

निगम ने चार्जिंग पॉइंट के लिए पांच जगह चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा परिवहन डिपो बीते दो सालों से इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहा है। अभी तक चंबा परिवहन निगम के बेड़े में एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं पहुंच पाई है। इस दिशा में प्रयास तो हुए लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने चंबा में पांच जगह पर चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के लिए भूमि चिह्नित की है लेकिन बसें नहीं मिलीं। वर्तमान में तो स्थिति ऐसी है कि यहां इलेक्ट्रिक बसें तो दूर साधारण बसें भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। पुरानी खटारा बसों को ही सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में इसको लेकर रोष है। लोगों का कहना है कि पर्यावरण के लिहाज से यह पहल सराहनीय है लेकिन चंबा को इससे दूर रखना अन्यायपूर्ण है। यदि जल्द चार्जिंग पॉइंट का कार्य शुरू नहीं हुआ तो जिला इस तकनीकी परिवर्तन की दौड़ में और पिछड़ जाएगा। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि योजना अभी भी प्रगति पर है। आने वाले समय में चंबा को भी इलेक्ट्रिक बसों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें