फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुरुक्षेत्र में खराब हो गई दिल्ली जा रही चंबा डिपो की बस

Sun, 24 May 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को झेलनी पड़ीं परेशानियां, दूसरी बस से भेजे गए गंतव्य तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा से दिल्ली के लिए रवाना हुई परिवहन निगम के चंबा डिपो की बस शनिवार देर रात 2 बजे कुरुक्षेत्र के पास खराब हो गई। बस के बीच रास्ते में रुक जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रात के समय बीच सड़क पर बस के खड़े हो जाने से यात्री लंबे समय तक फंसे रहे। यात्रियों ने बताया कि करीब दो घंटे तक उन्हें गर्मी और मच्छरों के बीच परेशान होना पड़ा। किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत नहीं मिल पाने से रोष भी बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में विनय शर्मा, मोहित शर्मा, काजल कुमारी, मनीषा कुमारी ने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद सुबह करीब 4 बजे परिवहन निगम की दूसरी बस मौके पर पहुंची। इसके बाद यात्रियों को स्थानांतरित कर दूसरी बस उन्हें आगे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। यात्रियों ने सरकारी बसों की खराब हालत पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लंबी दूरी की बसें अक्सर बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि पुरानी और खटारा बसों की जगह बेहतर और सुरक्षित बसें चलाई जाएं। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आई गई थी जिस कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई। इसके बाद दूसरी बस के माध्यम से सवारियों को भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें