फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन कारोबार

Sun, 24 May 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी में गर्मियों के सीजन में पर्यटन व्यवसाय रफ्तार पकड़ने लगा है। डलहौजी के मुख्य केंद्र बिंदु गांधी, सुभाष चौक में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। इन दिनों डलहौजी के होटलों में लगभग 70 प्रतिशत ऑक्युपेंसी रिकॉर्ड की जा रही है। इन दिनों डलहौजी का मौसम भी सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड पर्यटकों को लुभा रही है। डलहौजी की खूबसूरत वादियां भी पर्यटकों को खूब लुभा रही हैं। इन दिनों डलहौजी में गुजरात, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से पर्यटक आ रहे हैं। गुजरात से अपने परिवार के साथ डलहौजी घूमने आए उमंग शाह ने बताया कि वह पहली बार डलहौजी आए हैं। उन्हें पर्यटन स्थल खूब पसंद आया। यहां का मौसम काफी सुहावना है। रात को जैकेट और ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरियाली देखने लायक है। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। डलहौजी पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू तौर पर बनाए हुए है। इस बार गर्मियों के सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम देखने को नहीं मिल रहे और ट्रैफिक की वन वे व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल रही है। वहीं पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन व्यवसायी भी खुश हैं। आने वाले दिनों में डलहौजी में पर्यटकों की ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें