फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेंगे सात स्मार्ट क्लास रूम

Wed, 26 Nov 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के प्रमुख कॉलेज राजकीय महाविद्यालय चंबा में अब क्लासरूम आधुनिक होंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से सात क्लासरूमों को स्मार्ट क्लास रूम बनाया जाएगा। इस बारे में कॉलेज प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से यह कार्य डिजिटल इंसेंटिव प्रोग्राम के तहत करवाया जाएगा। इससे जहां कक्षाओं का आधुनिकीकरण होगा तो दूसरी तरफ विद्यार्थियों को भी बेहतर क्लास रूम मिलेंगे।
जानकारी के अनुसार इन क्लास रूमों में डिजिटल ब्लैक बोर्ड लगेंगे। साथ ही कैमरा भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा एमआईसी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेजों के पास उपलब्ध फंड को कॉलेज के कक्षाओं के सुधारीकरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने बारे निर्देशित किया गया है। लिहाजा, कॉलेज प्रशासन की ओर से जहां डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है तो वहीं, डिजिटल क्लासरूम के साथ-साथ अब स्मार्ट कक्षा कक्ष बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें