चंबा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने के चलते एडीएम चंबा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में बेहतर सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में निशुल्क दवाइयां नहीं मिल रही हैं वहीं, दूसरी तरफ गर्भवती महिलाओं को भी किटें बाहर से खरीदनी पड़ रही है। इस बारे सरकार को कई बार अवगत करवा चुके हैं। अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करनी वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार मरीजों को सहूलियत प्रदान करने में असमर्थ रही। इससे पहले उन्होंने नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।