फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छह माह से बंद चंबा-भनौता बस सेवा, दो पंचायतों के लोग परेशान

Mon, 29 Jun 2026 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। चंबा-भनौता रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा छह माह से बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस सेवा ठप होने से कर्मचारी, विद्यार्थी और रोजाना आने-जाने वाले यात्री निजी बसों पर निर्भर होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बस शाम 5:30 बजे चंबा बस स्टैंड से भनौता के लिए रवाना होती थी, जबकि सुबह 8 बजे भनौता से चंबा के लिए चलती थी। इस बस से रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारी, विद्यार्थी और अन्य यात्री सफर करते थे। हालांकि पिछले एक माह से बस बिल्कुल नहीं चली है, जबकि रूट पर अनियमितता की समस्या करीब छह माह से बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में वे कई बार मौखिक रूप से एचआरटीसी प्रबंधन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग तीन दशकों से यह बस सेवा क्षेत्र के लोगों की जीवनरेखा रही है लेकिन इसके बंद होने से लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं।
स्थानीय निवासी विकास शर्मा, ममता देवी, मनोज कुमार, सुमित कुमार, संजय कुमार, काकू राम और राजेंद्र कुमार ने निगम प्रबंधन से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे इस मामले को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। निगम के पास बसों की कमी होने के कारण कुछ रूट प्रभावित हुए हैं। जल्द ही बसों की उपलब्धता के अनुसार चंबा-भनौता रूट पर सेवा बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें