नीखेत बाजार में पसरा सन्नाटा। व बंद पड़ी दुकानें।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर जारी बंदिशों को लेकर रविवार को सभी बाजार बंद रहे। इस दौरान चंबा शहर के बाजार भी सुनसान रहे। इस दौरान महज जरूरी सामान की दुकानें, ढाबे और होटल ही खुले रहे। जिले में पिछले करीब दो सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने कुछ बंदिशें लगाई हैं। इस कारण लोगों को ज्यादा दिक्कतें पेश नहीं आई।
माना जा रहा है कि अगर इसी तरह कोरोना के केस बढ़ते हैं, तो आने वाले समय में सरकार और प्रशासन और सख्ती बढ़ा सकती है। जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 303 कोरोना के सक्रिय केस हैं। प्रशासन की ओर से कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए जहां बाजार खुलने और बंद करने की समयसीमा भी तय की गई है।
इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी फाइव डे ऑफ द वीक कर दिया है। इसके अलावा कार्यक्रमों के लिए लोगों की उपस्थिति संख्या भी तय कर दी है। एडीएम चंबा अमित मेहरा का कहना है कि प्रशासन की ओर से रविवार को सीमित दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना प्रोटोकोल की अनुपालना करें।