फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ‘चलो चंबा’ अभियान कोलकाता तक पहुंचा, पर्यटन को लगेंगे पंख

Sat, 07 Dec 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चलो चंबा अभियान के तहत कोलकाता में लोगों को चंबा के बारे में जानकारी देते नाट ऑन मैप संस्था के
विज्ञापन
चंबा। जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे ‘चलो चंबा’ अभियान की गति अब तेज हो गई है। इस अभियान को पश्चिमी बंगाल के कोलकाता तक पहुंचाने के लिए नाट आन मैप संस्था ने अहम कदम उठाया है। कोलकाता में आयोजित हिमालयन ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल में ‘चलो चंबा अभियान’ के तहत चंबा जिले के पर्यटक स्थलों और संस्कृति का प्रचार किया जा रहा है। फेस्टिवल में देश और विदेश के पर्यटक चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, जैसे कि चंबा रुमाल और थाल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही, जिले के उन अनछुए पर्यटक स्थलों को भी प्रमोट किया जा रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अलावा नेपाल, भूटान, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, पश्चिमी बंगाल और असम सहित कई अन्य राज्यों और देशों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभियान के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि ''''चलो चंबा अभियान'''' का मुख्य उद्देश्य चंबा के पर्यटन को देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना है, ताकि यह जिला पर्यटन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सके। इस अभियान के माध्यम से चंबा की समृद्ध संस्कृति, कला और हस्तशिल्प उत्पादों को भी लोगों के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे यहां के पारंपरिक उत्पादों की बाजार में मांग बढ़े और चंबा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें