फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत बस स्टैंड, गोली बाजार में लगाए सीसीटीवी

विज्ञापन
बनीखेत बस स्टैंड मुख्य चौक पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत बस स्टैंड और गोली मुख्य बाजार में तीसरी आंख का पहरा रहेगा। पुलिस विभाग की ओर से हाईवे पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। इससे बाजार में होने वाली हरेक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। साथ ही यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा खैरी पुल के समीप भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ देर रात आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी। गौरतलब है कि हाईवे पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में बाजार में कई बार वाहन चालक यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ाते हैं। डीएसपी विशाल वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बनीखेत बस स्टैंड और खैरी पुल सहित गोली बाजार में सीसीटीवी स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें