फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाड़ अस्पताल में कैंसर जांच के टेस्ट शुरू

विज्ञापन
Cancer screening tests started in Kilar Hospital
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। सिविल अस्पताल किलाड़ में अब कैंसर जांच के लिए टेस्ट की सुविधा शुरू हो गई है। अब पांगी के लोगों को कैंसर संबंधी बीमारी के टेस्ट करवाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल किलाड़ में कैंसर रोग की पहचान करने के लिए मशीन को उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांगी के लोगों को यह सुविधा पहले नहीं थी। चिकित्सीय जांच में अगर किसी मरीज में कैंसर रोग होने के लक्षण नजर आते थे तो चिकित्सक उन्हें जांच के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज या मंडी भेजते थे। स्थानीय लोगों ने भरमौर-पांगी के विधायक से कैंसर टेस्ट की सुविधा किलाड़ अस्पताल में ही उपलब्ध करवाने की मांग की थी।
अब किलाड़ अस्पताल में जरूरत पड़ने पर मरीजों के कैंसर जांच के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। इसी मशीन से कैंसर के अलावा अन्य बीमारियों के भी टेस्ट किए जा रहे हैं। पांगी घाटी की 19 पंचायतों की पचीस हजार आबादी को इसका लाभ मिल रहा है। खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ डॉक्टर अवेक ठाकुर ने बताया कि किलाड़ अस्पताल में कैंसर के टेस्ट शुरू किए गए हैं। कैंसर के अलावा अन्य बड़ी बीमारियों की जांच भी इसी मशीन से की जा रही है। इससे इलाके की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें