फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए तीन से होंगे कैंपस इंटरव्यू

Fri, 30 Oct 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार स्थानों पर होगी भर्ती, 10वीं पास पुरुष अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
विज्ञापन

चयनित युवाओं को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 से 24 हजार तक मिलेगा मासिक वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा। जिला रोजगार कार्यालय बालू की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरने के लिए तीन से छह नवंबर तक कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए 10वीं पास पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। आवेदकों की आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। एक माह के प्रशिक्षण के बाद चयनित युवाओं को 17 हजार से 24 हजार रुपये तक सकल मासिक वेतन और अन्य लाभ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा, चार नवंबर को उप रोजगार कार्यालय भरमौर, पांच नवंबर को डलहौजी और छह नवंबर को सुंडला में साक्षात्कार होंगे। सभी स्थानों पर सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक प्रक्रिया चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो, रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र और बायोडाटा साथ लाएं। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें