फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गुनु नाला में गिरी कैंपर, एक की मौत, दो घायल

Wed, 07 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा सड़क मार्ग पर गुनु नाला के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंबा से चांजू की ओर जा रही एक कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर गुनु नाला में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पंजीकरण नंबर एचपी-73ए 6397 बताया जा रहा है। कैंपर में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर सड़क से फिसलने या तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस टीम मौके पर रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें