फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-जसौरगढ़ सड़क पर बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-जसौरगढ़ सड़क पर दोबारा बस सेवा शुरू हो गई है। इससे सैकड़ों लोगों ने लोगों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम ने इस पर संज्ञान लेते हुए बस सेवा को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

दियोला पंचायत के उपप्रधान लेखराज नेगी, जसौरगढ़ के उपप्रधान कुलदीप सिंह सहित ग्रामीणों चमन नेगी, सुभाष नेगी और कर्म सिंह राणा ने बताया कि आठ माह पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने अकारण ही चंबा-दियोला रूट पर बस सेवा को बंद कर दिया था। इससे क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को चंबा पहुंचने के लिए निजी वाहन चालकों भारी-भरकम किराया चुकाना पड़ रहा था। अब दोपहर 2: 45 बजे चंबा से दियोला के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। सायंकालीन दियोला में विश्राम के बाद सुबह 6:15 बजे बस चंबा के लिए रवाना हो रही है। इस बस सेवा का क्षेत्र की 12 हजार की आबादी को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें