भरमौर शिक्षा खंड में बेस्ट एसएमसी अवार्ड कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। प्रारंभिक शिक्षा खंड भरमौर में समग्र शिक्षा के तहत बेस्ट एसएमसी अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी भरमौर विश्वजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में खंड भरमौर की विभिन्न पाठशालाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया गया।
इसमें राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बडग्राम ने प्रथम, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिरड़ी ने द्वितीय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला हटेड थल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रबंधन समितियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह पीटीएफ के प्रधान सुरजन चाढ़क द्वारा प्रदान किया गया।