चंबा। ग्राम पंचायत करियां के दायरे में आने वाले जुखराड़ी वार्ड में मुख्य सड़क पर कूड़े के ढेर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। इस गंदगी को साफ करने के लिए पंचायत की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों संजय शर्मा, अजय कुमार, योगराज, कमलेश, सुरेश कुमार और संदीप ने बताया कि मुख्य सड़क पर कूड़ा कर्कट इतनी मात्रा में इकट्ठा हो चुका है कि वहां पर आगामी दिनों में बीमारी फैलाने वाले मक्खी मच्छर भी पनप सकते हैं। उन्होंने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि कूड़े कर्कट को वहां से साफ करवाया जाए।