फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों के शीशे तोड़े, पेट्रोल भी निकाल लिया

विज्ञापन
Broke the glass of the vehicles, also took out petrol
विज्ञापन
चंबा। टीबी वार्ड के साथ लगते इलाके में शरारतीतत्वों ने वाहन चालकों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। शरारतीतत्व रात को गाड़ियों के शीशे तोड़ने के साथ ही पेट्रोल भी निकाल लेते हैं। इससे वाहन चालकों को अच्छी-खासी चपत लग रही है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मोहल्ले में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में वर्तमान में पार्किंग के बिना वाहन मालिकों को परेशानी हो रही है। चालकों को अपनी सुविधा अनुसार गाड़ियों को यहां-वहां पार्क करना पड़ता है। इसी क्रम में क्षयरोग अस्पताल के साथ लगते इलाके में भी पार्क होने वाली गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं। रोजमर्रा की तरह बीते बुधवार यहां पर पार्क गर्गेश कालिया की कार के साइड ग्लास अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़ डाले। इसके चलते वाहन मालिक को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
वाहन चालकों रमेश शर्मा, विनय बेदी, दिलीप सिंह, काका सिंह, मनमेश कालिया आदि ने बताया कि बीते कुछ समय से यहां पर पार्क किए वाहनों के शीशे टूट रहे हैं या फिर तेल चोरी हो जाता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मोहल्ले में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि उनके पास लिखित में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। कहा कि यदि ऐसी बात है तो पुलिस गश्त को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें