फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने किया डलहौजी यूनिट का निरीक्षण

Wed, 08 Apr 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैडेट्स का मार्ग दर्शन किया और सैन्य प्रणाली बारे करवाया अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। एनसीसी 9 एचपी बटालियन डलहौजी में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने डलहौजी यूनिट का निरीक्षण किया। अरनी विश्वविद्यालय के सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस कौशल ने यूनिट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सैन्य दृष्टिकोण से एनसीसी की भूमिका, उपलब्धियों और जिले की भौगोलिक चुनौतियों के बीच किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बताया कि भरमौर, तीसा, चंबा, ककीरा, इंदौरा एवं नूरपुर जैसे दूरदराज क्षेत्रों में भी एनसीसी के माध्यम से युवाओं को न केवल सैन्य प्रशिक्षण, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना से सशक्त किया जा रहा है। एएनओ ने विद्यालय स्तर पर संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से साझा किया। ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। परेड लाइन का सूक्ष्म निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं को सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्थायी प्रशिक्षक स्टाफ को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता, कठोरता एवं व्यावहारिकता को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें