फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-होली मार्ग पर ज्युरा माता मंदिर के समीप बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Sun, 10 Aug 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में होली के ज्यूरा माता मंदिर के पास नदी में गिरी कार।संवाद
विज्ञापन
होली (चंबा)। चंबा-खड़ामुख-होली मार्ग पर ज्युरा माता मंदिर के पास बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान सुनील कुमार (22) पुत्र किशो राम निवासी कुलेठ ग्राम पंचायत किलोड़ (लिल्ह) के रूप में हुई है। शुक्रवार मध्यरात्रि ये दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन की टीमों ने लापता चालक की तलाश में सर्च ऑपरेशन आरंभ किया। मध्यरात्रि तक तलाश करने पर भी चालक का कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार पुलिस ने रात 2:00 बजे रावी नदी में लापता चालक का शव बरामद किया और सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद शव को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। जहां पर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बोलेरो गाड़ी निजी जल विद्युत परियोजना में पांच वर्षों के लिए कांटेक्ट पर लगी थी। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार रात को सुनील कुमार होली में कंपनी की शिफ्ट छोड़ वापस गरोला आ रहा था। ज्युरा माता मंदिर के समीप पहुंचने पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर 250 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक गरीब परिवार से संबंध रखता था। भरमौर थाना के प्रभारी बाबूराम ने कहा कि बीती रात बोलेरो कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें