फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जिला में मिशन रिपीट के लिए भाजपा खेलेगी जातीय कार्ड

विज्ञापन
बचत भवन चंबा में बैठक से पहले कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में मिशन रिपीट के लिए भाजपा जातीय कार्ड भी खेलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने चंबा जिले के चारों मंडलों भरमौर, चुराह, भटियात और डलहौजी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बैठक में यह मंत्र दिया है। उन्होंने संबंधित जाति या समुदाय के नेताओं को उनके पास पहुंच कर सरकार की विकासात्मक योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे लोगों की समस्याओं को भी सरकार तक पहुंचाने की बात कही है, जिससे उन्हें विस चुनाव में पार्टी के पक्षधर के रूप में खड़ा किया जाए।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में अनुसूचित जनजाति और चुराह में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित है। जबकि, डलहौजी, चंबा और भटियात में सामान्य वर्ग के लिए सीटें आरक्षित रहती हैं। ऐसे में भाजपा की जातीय संबंधी वोटरों को साथ लेकर विस चुनाव में सेंध लगाने की योजना है। सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों का दायित्व बनता है कि वे की-वोटरों के पास स्वयं जाएं। उनकी प्रशंसा करें जिससे वे खुश होकर पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे और आगामी समय में पार्टी को मजबूत करने के लिए अहम कड़ी साबित होंगे। इन की-वोटरों में आम जनमानस और अन्य पार्टियों से ताल्लुक रखने वाले समर्थक शामिल होंगे।
इतना ही नहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों में अधिक से अधिक नुक्कड़ सभाएं करके भी पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने क्रमवार पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या के बारे में भी पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने वर्ष 2017 में हर विस क्षेत्रों में भाजपा, विपक्ष पार्टी कांग्रेस, आजाद प्रत्याशियों को मिले मतों की जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव में किए गए नोटा के इस्तेमाल संबंधी आंकड़े भी हासिल किए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व है कि वे पार्टी को हर हाल में जीत दिलवाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने साफ किया कि विधानसभा चुनाव में किसी भी सूरत में 50 प्रतिशत से कम वोट भाजपा प्रत्याशियों को नहीं मिलने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें