फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जेएनयू मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का शक्ति हुंकार आंदोलन

Mon, 12 Oct 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में प्रदर्शन के दौरान लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रोफेसर आंगोमचा बिमोल का
विज्ञापन
सांसद के खिलाफ कार्रवाई और कांग्रेस से निष्कासन की मांग, चंबा में प्रदर्शन कर जलाए पुतले
विज्ञापन

कथित यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जेएनयू की 11 छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जिला भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति हुंकार आंदोलन किया।
जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में मणिपुर के सांसद प्रोफेसर आंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पुतले भी जलाए।
प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, जिला प्रभारी एवं डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश महाजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह, भाजपा प्रत्याशी नीलम नैय्यर और पूर्व विधायक पवन नैय्यर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इनके अलावा पार्टी के महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया। जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन के माध्यम से महिला मोर्चा ने संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई और कांग्रेस की ओर से जवाब देने की मांग दोहराई।

चंबा में प्रदर्शन के दौरान लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रोफेसर आंगोमचा बिमोल का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें