फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में जल विद्युत परियोजना अधिकारियों का घेराव, नारेबाजी

Wed, 03 Aug 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कबायली क्षेत्र होली में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना जीएमआर व निर्माण कार्य करवा रही गैमन इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों का कर्मचारियों ने बुधवार को घेराव किया। लगभग दो माह से वेतन न मिलने से गुस्साए कंपनी के कामगारों ने इस मौके पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


उक्त जल विद्युत परियोजना अपने निर्माण के शुरूआती दौर से विवादों में रही है। कभी स्थानीय और प्रभावित लोगों के हित तो कभी कर्मचारियों के रोष से घिरी इस कंपनी प्रबंधन इल्जाम है कि पिछले दो माह के मासिक वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों का गुजारा चलना मुश्किल हो गया है। परिवार के भरण पोषण के लिए भी लाले पड़ गए हैं। इस बात की जानकारी भरमौर और जिला प्रशासन सहित श्रम विभाग को भी है। लेकिन आम जनता के हित के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वेतन न मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन और प्रशासन को चेताया है कि अगर उन्हें शीघ्र लंबित भुगतान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उधर इस मौके पर मौजूद जीएमआर जल विद्युुत परियोजना के उच्च अधिकारी बीके शर्मा तथा गैमन इंडिया लिमिटेड अजीत बाबुल देसाई व अशोक बटाटा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें