फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाइक सवार को 1.16 किलो ग्राम चरस के साथ पकड़ा

Mon, 23 Dec 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुलिस ने एक बाइक सवार को 1.16 किलो ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली जब टीम ने बालू में बने नए पुल पर नाका लगाया था। इस दौरान सरोल की तरफ से पंजाब नंबर की एक बाइक वहां पहुंची। बाइक सवार युवक ने पीठ पर बैग लटकाया था।
विज्ञापन


उस व्यक्ति को पुलिस ने जांच के लिए जैसे ही रोका तो वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चरस बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर बाइक सवार ने अपनी पहचान आलमगीर निवासी गांव ज्यूरी डाकघर चरड़ा के रूप में बताई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चरस को जब्त करने के साथ बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें