फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा में लापता बाइक कुर्ला में मिली, मालिक को सौंपी

Thu, 08 Oct 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान लापता हुआ पंजाब के मुकेरियां निवासी नितिन शर्मा का मोटरसाइकिल करीब तीन सप्ताह बाद कुर्ला में लावारिस हालत में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद वीरवार को उसके मालिक को सही सलामत सौंप दिया। नितिन शर्मा ने 15 सितंबर 2026 को पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि यात्रा के दौरान उसका मोटरसाइकिल (पीबी54 5071) खराब हो गया था। उसने बाइक को लाहड़ के पास खड़ा किया और यात्रा पर चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिला। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में इसकी तलाश शुरू कर दी थी। सात अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मोटरसाइकिल कुर्ला में लावारिस हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आठ अक्तूबर को नितिन शर्मा को पुलिस चौकी बुलाया गया और मोटरसाइकिल उसे सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें