फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुठेर में तेज रफ्तार बाईक ने महिला को टक्कर मार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह में जुठेर के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल महिला को लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। इसके साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने घायल महिला और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सनवाल की तरफ से आ रही बाइक जिसे जीवन कुमार निवासी गांव व डाकघर सेईकोठी चला रहा था। इसी दौरान जब वह जुठेर के पास पहुंचा तो सड़क पर पैदल चल रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। महिला को टक्कर मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। लेकिन महिला और आस पास के लोगों ने बाइक नंबर और चालक को पहचान लिया। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल महिला का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 187 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया ।है पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें