फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैडमिंटन के सेमीफाइनल में भटियात, भरमौर, चुराह और सलूणी जोन

Wed, 11 Oct 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान ​खिलाड़ी।स्त्रोत:संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पद्दर मैदान में जिला स्तरीय अंडर -19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में भटियात, सलूणी, चुराह और भरमौर जोन के खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में मुश्ताक ने पहला, प्रवीण ने दूसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में इवास ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय और इल्ताफ ने तृतीय स्थान हासिल किया है। 100 मीटर दौड़ में अंशुल, साहिल और आदित्य क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में मनीष ठाकुर पहले, तन्मय दूसरे और मोहमद रफी तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में मनीष ठाकुर प्रथम, मोहित ठाकुर द्वितीय और अरुण तृतीय रहे। जेवलिन थ्रो में अरुण, मुश्ताक और प्रवीण ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। यह जानकारी एडीपीओ तिलक बिजलवान चंबा ने दी। कहा कि प्रतियोगिता में सात जोन के 650 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें