फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक महिला को कोई परास्त नहीं कर सकता : राकेश

Wed, 11 Oct 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। महिलाएं अपराजिता बनकर हर मुश्किल का सामना कर सकती हैं। किसी भी मुकाम को हासिल करना मुमकिन है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बचत भवन चंबा में आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। काफी महिलाओं ने देश और प्रदेश स्तर पर अपनी काबिलियत से नाम रोशन किया है। जागरूक महिला को कोई भी परास्त नहीं कर सकता। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। आज जिस तरह लड़कियों का शिक्षित होना जरूरी है, उसी तरह स्वस्थ रहना भी आवश्यक है।

अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम सराहनीय अभियान है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने और खुद के पैरों पर खड़े होने का मौका मिलता है। अमर उजाला को और ऐसे कार्यक्रम करवाने चाहिए।
विज्ञापन

- आयुषी, छात्रा

अमर उजाला की ओर से ऐसे कार्यक्रम और करवाए जाने चाहिए। इससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनती हैं। उन्हें अपने अधिकारों को जानने का मौका मिलता है।
- दिवांक्षी, छात्रा

इस दौर में महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना बहुत जरूरी है। महिला कहीं न कहीं मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने के कारण पीछे रह रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को नई ऊर्जा मिलती है।
- स्वाति, छात्रा



ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक बनाते हैं। अपने हक की लड़ाई लड़ने के बारे में प्रेरणास्रोत बनते हैं। ऐसे कार्यक्रम अन्य संस्थाओं को भी आयोजित करवाने चाहिए जिससे महिला शक्ति को आगे आने का मौका मिले।
- चूनालोन, छात्रा

इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही नई ऊर्जा का भी भी संचार होता है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन

- बीना कुमारी, उप प्रधानाचार्य महिला आईटीआई चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें