फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या के खिलाफ बार एसोसिएशन का ज्ञापन

Thu, 14 Jan 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहत्या मामले में तुरंत कार्रवाई को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने उपायुक्त एम सुधा देवी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि रैनोला गांव में हुई गोहत्या के दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर 30 दिन के भीतर चालान तैयार कर अदालत में पेश करें।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि गोहत्या मामले के गवाहों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। उन्होंने प्रशासन व पुलिस से मांग उठाई कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। जिला बार एसोसिएशन प्रशासन और पुलिस को इस मामले में पूरा सहयोग देगी ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें