फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एफडी खोलने के नाम पर बैंक कर्मचारी ने ठगे 1.58 लाख रुपये

Thu, 05 Dec 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में एफडी के पैसे जमा करवाने का झांसा देकर बैंक कर्मी ने उपभोक्ता को 1.58 लाख का चूना लगा दिया। बैंक कर्मी ने बड़ी ही चालाकी से बैंक ग्राहक को बिना बताए महिला के खाते में यह राशि डाल दी। करीब दो वर्ष बाद जब मनरेगा की दिहाड़ी खाते में आने का पता करने के लिए ग्राहक ने बैंक कर्मी से पासबुक मांगी तो इसका खुलासा हुआ। बैंक में पता करने पर उसे जानकारी मिली कि वर्ष 2022 में उसके खाते से एक महिला के खाते में 1.58 लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं। खाते से इतनी रकम महिला के खाते में भेजने की बात जब ग्राहक ने सुनी तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। बैंक ग्राहक ने बैंक कर्मी से पैसों के लेन-देन बारे पूछा तो वह मुकर गया। जिसके बाद थक-हार कर बैंक ग्राहक ने बकलोह पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एफडी के करीब 25,000 रुपये उसने बैंक में जमा करवाने के लिए बैंक में काम करने वाले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी को दिए। उसने पैसे जमा करवाने के बाद बैंक कॉपी बनाने समेत बैंक का एटीएम कार्ड बनाकर अपने पास ही रख लिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि बैंक कर्मी उन्हें बैंक पास बुक आज नहीं, कल बनने का झांसा देता रहा। बीते दिनों जब वह मनरेगा दिहाड़ी की पेमेंट खाते में आने का पता करने के लिए बैंक कर्मी से पास बुक मांगी और बैंक में उसे चेक करवाया तो उसे पता चला कि उसके खाते से वर्ष 2022 में 1.58 लाख रुपये महिला के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। उसने पंचायत प्रधान समेत गांव के अन्य लोगों को लेकर उन्होंने बैंक प्रबंधन को इस बारे में सूचित किया गया। जिस पर बैंक कर्मी ने पैसे किसी भी खाते में न भेजने की बात कही। आखिरकार अब थक-हार कर उन्होंने पुलिस को शिकायत सौंप कर मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग उठाई है।

पंचायत प्रधान राज सिंह ने बताया कि ग्रामीण निर्धन परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी पूर्व सूचना के ही उसके खाते में 1.58 लाख रुपये महिला के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। जिसकी शिकायत पुलिस में दे दी गई है। पुलिस ने जांच कर न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकलोह चौकी में बैंक कर्मी की ओर से बिना ग्राहक को पूर्व सूचना के ही लेन-देन करने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें