फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो प्रतियोगिता में बलेरा स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
अंडर-19 खेलकूद में हुई खो-खो प्रतियोगिता में विजेता रहे बलेरा स्कूल के प्रतिभागी मुख्यातिथि के सा? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। जोन स्तरीय खेलकूद में हुई खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा विजेता और गोला उपविजेता रहा। इसी तरह बैडमिंटन में ककीरा विजेता और नगाली स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परछोड़ विजेता बना जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा उपविजेता रहा। कुश्ती में चुवाड़ी विजेता और नैनीखड्ड स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 जोन स्तरीय खेलकूद का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ में समापन हुआ। जिला स्कूल क्रीड़ा संघ के उपाध्यक्ष एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुड्डू के प्रधानाचार्य जितेश्वर सूर्या ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। परछोड़ स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार सिंह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली के प्रधानाचार्य जगजीत आजाद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 45 स्कूलों के 616 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें