फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को खत्म करने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करें : गुप्ता

विज्ञापन
चंबा में जागरूकता अभियान के दौरान लोगो को मास्क बांटते सचिव जिला कानून सेवा प्राधिकरण एवं अतिरि? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा और सेवा भारती चंबा की ओर से शहर स्थित मुख्य चौक पर लोगों को कोरोना महामारी के बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को मास्क बांटने के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा कुछ समय से बढ़ रहा है। ऐसे में एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनकर जाएं। साथ ही हाथों को बार-बार हाथ धोएं। उन्होंने बताया कि जहां हाथ धोने के लिए पानी की उपलब्धता न हो, वहां हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। गुप्ता ने बताया कि सरकार और प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना महामारी से बचाव संबंधित दिशा निर्देश दिए हैं। ऐसे में लोगों को इन निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाएं, ताकि इस महामारी को खत्म किया जा सकें। कार्यक्रम में संदीप कुमार, मनोज गुप्ता, शमी कपूर, संजय महाजन, लोकेश शर्मा, अशोक शर्मा, जसवीर नागपाल, दीपक भाटिया, सन्नी सूर्यवंशी, मिरणाल महाजन और ममता ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें