फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में उपचाराधीन 88 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया। महिला कोरोना संक्रमण के साथ-साथ निमोनिया व दिल की बीमारी से भी ग्रसित थीं। महिला किहार ब्लॉक के स्यारू गांव की रहने वाली थी। 25 नवंबर को चंबा मेडिकल कॉलेज में यह महिला संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उपचार के लिए डीसीएच चंबा में भर्ती किया गया था। शनिवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही महिला का अंतिम संस्कार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 31 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्दियों में कोरोना संक्रमण ज्यादा फैलने के आसार बताए हैं। इसलिए लोगों को कोरोना से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। घर से बाहर जाते समय मुंह पर मास्क जरूरी होना चाहिए। इसके साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से भी परहेज करना चाहिए। इन बातों पर अमल करके ही लोग कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में 88 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ा है। महिला को कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारी भी थी। इसी वजह से उनकी तबीयत में जल्दी सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें