फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला में स्किट से नशे पर किया प्रहार

Sat, 21 Dec 2024 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मंगला स्कूल के वा​र्षिक समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला का वार्षिक समारोह शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष संजय रैणा मुख्यातिथि, जबकि स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज वशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना से हुई, जिसे सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति की भावनाओं का बखूबी प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों के नशे के खिलाफ जागरूक करती स्किट की प्रस्तुति दी। इससे उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव समेत इससे दूर रहने के उपायों का बखान किया। इसके बाद पहाड़ी और हरियाणवी नृत्य पर उपस्थित लोग खूब थिरके। योगा की प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखकर सभी ने सराहा। गिद्दा, भंगड़ा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी और वर्ष भर की विभिन्न खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण मुख्यातिथि संजय रैणा के हाथों हुआ। समारोह में शिक्षकगण पवन ठाकुर, विश्व चंद्र, दिप्ती, रीना, राजिंद्र, तालिमा सहित विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें