फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश थमते ही उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 08 Sep 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
चंबा। लगातार 10 दिन तक हुई बारिश थमने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सड़कें अवरुद्ध होने से लोग इलाज के लिए मजबूरन पैदल सफर करके अस्पताल पहुंचे। कई मरीजों ने 18 किलोमीटर पैदल चलकर मेडिकल कॉलेज तक का सफर तय किया। सोमवार सुबह घरों से निकले लोग करीब 9:00 बजे अस्पताल पहुंचे। इसके बाद ओपीडी में लंबी कतारें लग गईं। सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ कम नहीं हुई। मेडिसन और हड्डी रोग विभाग के बाहर सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ रही। इसके अलावा सर्जरी, महिला व शिशु रोग ओपीडी में भी मरीजों का तांता लगा रहा। भारी बारिश और रास्ते बंद होने के कारण लोग पिछले कई दिनों से अपने घरों में कैद होकर रह गए थे। मजबूरी में बीमार मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल नहीं आ पा रहे थे। अब मौसम साफ होने पर लोग स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि बारिश थमने के बाद ओपीडी में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर देर शाम तक लगातार मरीजों का इलाज करते रहे।
विज्ञापन


सुबह 5:00 बजे अपने घर से मेडिकल कॉलेज के लिए निकला था। पिछले कुछ दिनों से छाती में दर्द है। बारिश की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। काफी मुश्किल से अस्पताल पहुंचा तो वहां भी लंबी लाइनों में खड़े होना पड़ा। छजू राम निवासी कडेड़


फतेहपुर से चंबा तक पहुंचने के लिए उन्हें 17 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा। बीमार अवस्था में इतना लंबा सफर काफी मुश्किल से तय किया। सड़क मार्ग अभी तक अवरुद्ध हैं। महिंद्र कुमार निवासी फतेहपुर
विज्ञापन


भारी बारिश होने के कारण वह अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए चंबा नहीं जा पा रहे थे, लेकिन सोमवार को जैसे ही मौसम थोड़ा साफ हुआ तो जैसे-तैसे करके यहां तक पहुंचे। चेत सिंह निवासी झुलाड़ा


हृदय रोग से पीड़ित होने के बावजूद भी वह चाहकर भी घर से अस्पताल नहीं पहुंच पा रही थी, क्योंकि गांव से दो किलोमीटर पहले पैदल चलना पड़ता है। उसके बाद बस की सुविधा मिलती है, लेकिन बारिश में पैदल चलना मुश्किल था। अब बारिश से थोड़ी राहत मिली है तो अस्पताल आई हूं। देई देवी निवासी बड़ी जुम्हार

चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़।संवाद

चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़।संवाद

चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़।संवाद

चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें