फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोजीत के नाम रही मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या

Wed, 27 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या का प्राइम टाइम सारेेगामापा के फेम देवोजीत के नाम रहा। इस दौरान देवोजीत ने जीना जीना, इक हसीना थी, लंदन ठुमकदा व मुंबई रात जैसे मशहूर गाने गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले गोजरी सांस्कृतिक दल ने हजरत पूछदा लड़का कित बल गई जवानी गाने पर गुज्जरी डांस प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद पूजा कलामंच की ओर से पहाड़ी गानों पर पारंपरिक नृत्य पेश किया गया। कुंजड़ी मल्हार कार्यक्रम में कुलदीप एंड पार्टी ने राजा राम सिंघा, उड़ा मेरिए कुंजड़िए, साइंया ऐसी लागी प्रीत व देश बदरा पिया मेरा परदेश जैसे गानों को कुंजड़ी मल्हार अंदाज में गाकर सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। इसके बाद राकेश म्यूजिकल ग्रुप ने नीलमा-नीलमा व फूलों के समुंदरा जैसे लोक संस्कृति को दर्शाने वाले गाने गाए।

वहीं मां भीमाकाली म्यूजिकल ग्रुप ने पारंपरिक वेशभूषा में भीमाकाली सराहन नाटी, राजा बुशैहर, माता हाटकोटी दुर्गा व मेरे बाग में आया करो गानों पर नृत्य पेश करके शिमला की संस्कृति को चंबा में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें