फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय सुरंगानी को डीएवी में परिवर्तित करने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। केंद्रीय विद्यालय सुरंगानी को डीएवी विद्यालय में परिवर्तित करने पर अभिभावकों ने कड़ा एतराज जताया है। अभिभावकों का कहना है कि डीएवी विद्यालय में बच्चों की स्कूल फीस तीन गुणा बढ़ जाएगी। केंद्रीय विद्यालय में क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर रहे थे लेकिन अब उन बच्चों के लिए शिक्षा ग्रहण करना मुश्किल हो जाएगा। एनएचपीसी ने परियोजना प्रभावित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सुरंगानी में केंद्रीय विद्यालय खोला था लेकिन अब केंद्रीय विद्यालय को डीएवी में परिवर्तित कर दिया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर की अगुवाई में सांसद किशन कपूर को समस्या से अवगत करवाया। साथ ही सांसद से मांग भी कि केंद्रीय विद्यालय को डीएवी में परिवर्तित न किया जाए। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह उनकी समस्या का निदान करने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें