फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुत्ते के काटने पर बुजुर्ग को इलाज के लिए जाना पड़ा 25 किमी दूर

Fri, 30 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीखड्ड में स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रही परेशानी, लंबे समय से पीएचसी खोलने की मांग
विज्ञापन

सांप के डंसने जैसी आपात स्थिति में भी मरीजों को जाना पड़ता है दूर, पंचायत प्रतिनिधियों ने मांगी स्वास्थ्य सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (चंबा)। नैनीखड्ड बाजार में मंगलवार को लावारिस कुत्ते ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बेली पंचायत के डुका गांव निवासी बाबू राम पुत्र घूरको को उपचार के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर डलहौजी ले जाना पड़ा।
क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को सामान्य चोट और बीमारी के उपचार के लिए भी दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस घटना ने नैनीखड्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की जरूरत को फिर सामने ला दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण महाशु राम, इंद्रदत्त और सुधीर ने बताया कि नैनीखड्ड में पीएचसी खोलने की मांग कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सांप के काटने जैसी आपात स्थिति में समय पर उपचार न मिलने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कुछ मामलों में लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है।
स्थानीय दुकानदार प्रवीण कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान उन्हें भी सांप ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर पहले डलहौजी और फिर टांडा उपचार के लिए जाना पड़ा। समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से उनकी जान बच सकी। उन्होंने क्षेत्र की आबादी और जरूरत को देखते हुए यहां स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। पंचायत प्रधान संजय राणा और उपप्रधान अंकित महाजन ने भी प्रशासन से जल्द स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

सीएमओ चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि नैनीखड्ड में पीएचसी खोलने के लिए पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित करवाकर विभाग को भेजना होगा। इसके बाद प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सरकार और संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। सरकार के आदेश मिलने पर पीएचसी खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें