फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बम की धमकी से खौफ का माहौल, बिना काम करवाए घरों को लौटे लोग

Sat, 26 Apr 2025 11:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बाहर बैठे कर्मचारी। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त कार्यालय चंबा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे बाजार में खौफ का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलने पर लोग सहम गए और तेजी से घरों की ओर लौटने लगे। अफरा-तफरी के इस माहौल में करीब तीन घंटे तक स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया और कैंटीन में काम कर रहे लोग भी बाहर आ गए। सुरक्षा के लिहाज से कार्यालय परिसर को सील कर दिया गया और पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरी तरह से जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
लोगों ने जल्द गिरफ्तारी की अपील की
धमकी के बाद शहरवासियों में नाराजगी और डर का माहौल देखा गया। शहरवासी मुन्ना ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाना चाहिए ताकि इस तरह की परेशानियों से बचा जा सके।
विज्ञापन


वहीं, सतीश कुमार ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस तरह की धमकी मिलना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। अचानक इस तरह की ई-मेल से पूरे शहर में खौफ का माहौल बन गया।
प्रेम चंद ने कि जब उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली, तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उधर, उपायुक्त कार्यालय परिसर में कैंटीन चलाने वाले पप्पू कहते हैं कि हम अपनी कैंटीन में काम कर रहे थे जब अचानक पुलिस आई और हमें बाहर जाने के लिए कहा। बाद में पता चला कि धमकी दी गई थी, जिसके बाद हम सब बाहर आ गए।
ई-मेल भेजने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
धमकी देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस का साइबर सेल इस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटा है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना ने शहरवासियों को भयभीत किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें