फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में अमित और आकांक्षा रहे अव्वल

विज्ञापन
स्वंयसेवी निशा धवन को सम्मानित करते मैहला के उपप्रधान भुवनेश सिंह कटोच। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। नेहरू युवा केंद्र चंबा के सौजन्य से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत मैहला की प्रधान राधा देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि और उपप्रधान भुवनेश कटोच ने सम्मानित किया। विजेता रहे प्रतिभागी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सौ मीटर रेस में अमित कुमार ने पहला, यशपाल ने दूसरा और योगेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लड़कियों में आकांक्षा रानी, मोनिका और अमीषा ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर रेस में अमित कुमार प्रथम, यशपाल द्वितीय और विक्रम तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में सलीमा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में कौशल ठाकुर, अभिषेक और नीरज ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह लड़कियों में हिमांगी प्रथम, सलीमा द्वितीय और दीया ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में रोहित ने पहला, नीरज ने दूसरा और बिक्रम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों में हिमांगी प्रथम, हिमानी द्वितीय और सलीमा तृतीय स्थान पर रही। वालीबाल मैच में कृषि नवयुवक क्लब मैहला विजेेता और कशिश की टीम उप विजेता रही। कबड्डी में भी कृषि नवयुवक क्लब मैहला विजेता रहा। इस मौके पर बीडीसी गागला इंदु कुमार, कस्तूरबा गांधी हॉस्टल मैहला की वाड्रन रोहिनी, रजनी धवन, भार्गव शर्मा, दिनेश कुमार, विशाल, मुकुल ठाकुर आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवा स्वयंसेवी निशा धवन, कुमार बंटू, कर्ण ठाकुर, कौशल ठाकुर और राहुल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें